Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

टी-सीरीज संग हाथ मिलाकर भक्ति संगीत को नई ऊंचाई देंगे मनोज मुंतशिर

इस पहल के जरिए टी-सीरीज दिवंगत गुलशन कुमार द्वारा शुरू की गई भजन और भक्ति संगीत की परंपरा को एक नई दिशा देने की कोशिश करेगा।

05 May 2025

टी-सीरीज संग हाथ मिलाकर भक्ति संगीत को नई ऊंचाई देंगे मनोज मुंतशिर

टी-सीरीज ने गीतकार मनोज मुंतशिर और उनकी पत्नी, निर्माता नीलम मुंतशिर शुक्ला के साथ एक खास साझेदारी का ऐलान किया है। यह सहयोग 'प्रार्थना भक्ति संगीत' लेबल के साथ किया गया है, जो विशेष रूप से सनातन भक्ति संगीत को समर्पित है। टी-सीरीज और प्रार्थना भक्ति संगीत का यह गठजोड़ भारत की प्राचीन आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं को संगीत के माध्यम से जीवंत करने का प्रयास है। इस पहल के जरिए टी-सीरीज दिवंगत गुलशन कुमार द्वारा शुरू की गई भजन और भक्ति संगीत की परंपरा को एक नई दिशा देने की कोशिश करेगा।

भक्ति संगीत को नए आयाम देने के साथ-साथ 'प्रार्थना - द साउंड ऑफ सनातन' लेबल उभरती हुई संगीत प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करेगा। यह पहल न केवल भक्ति संगीत की विरासत को आगे बढ़ाएगी, बल्कि उन नई आवाजों और संगीतकारों को भी प्रोत्साहित करेगी जो सनातन संस्कृति और आध्यात्मिकता से गहराई से जुड़े हुए हैं। यह लेबल ऐसे कलाकारों को खोजने और संवारने का कार्य करेगा जो भारतीय संस्कृति और भक्ति संगीत के संरक्षण और प्रचार में योगदान देना चाहते हैं।

इस सहयोग पर बात करते हुए भूषण कुमार ने कहा, "इस साझेदारी के माध्यम से हम अपने पिता गुलशन कुमार जी की उस भावना को सम्मान देते हैं, जिसमें उन्होंने भक्ति संगीत को सेवा का माध्यम माना था। हमारा उद्देश्य एक ऐसा मंच तैयार करना है जहां परंपरा और नवाचार, दोनों का मेल हो और नई प्रतिभाओं को साथ लेकर भक्ति संगीत को एक नई दिशा दी जा सके।"

‘प्रार्थना - द साउंड ऑफ सनातन’ के सह-संस्थापक मनोज मुंतशिर शुक्ला और नीलम मुंतशिर शुक्ला ने इस पहल को लेकर कहा, “यह सिर्फ एक संगीत लेबल नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक आंदोलन है। ‘प्रार्थना’ का उद्देश्य हमारे संगीत की आत्मा को पुनर्जीवित करना है, साथ ही उन कलाकारों की नई पीढ़ी को मंच देना है जो सनातन धर्म के प्रति निष्ठावान हैं और इसकी भावनाओं को संगीत के माध्यम से जीवंत करना चाहते हैं।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टी-सीरीज संग हाथ मिलाकर भक्ति संगीत को नई ऊंचाई देंगे मनोज म
इस पहल के जरिए टी-सीरीज दिवंगत गुलशन कुमार द्वारा शुरू की गई भजन और भक्ति संगीत की परंपरा को एक नई दिशा देने की कोशिश करेगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News